केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेल कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के उत्पादकता-आधारित बोनस (Productivity Linked Bonus) को दी मंजूरी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेल कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के उत्पादकता-आधारित बोनस (Productivity Linked Bonus) को दी मंजूरी

‍दिनांक 14 अक्‍टूबर को मननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में रेल कर्मचारियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को सराहते हुए 11,40,770 गैर-राजपत्रित रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के उत्पादकता-आधारित बोनस (Productivity Linked Bonus) के भुगतान को मंजूरी दे दी गई है। बोनस के भुगतान पर कुल 2009.61 करोड़ रुपये खर्च होने का आकलन है। प्रत्येक वर्ष दुर्गा पूजा और दशहरा की छुट्टियों से पहले पात्र रेल कर्मचारियों को पीएलबी का भुगतान किया जाता है। इसी अनुक्रम में वर्तमान वर्ष भी लगभग 11.40 लाख कर्मचारियों को 78 दिनों के वेतन के बराबर यह राशि दी जा रही है, जो कर्मचारियों को रेलवे के प्रदर्शन में सुधार के लिए प्रेरित करने का कार्य करती है।

किन्हें मिलेगा लाभ और कितनी होगी राशि?

प्रत्येक पात्र रेल कर्मचारी को 78 दिनों के लिए अधिकतम 17,951 रुपये की राशि का भुगतान किया जाएगा। यह बोनस रेलवे की विभिन्न श्रेणियों के कर्मचारियों जैसे ट्रैक मेंटेनेंस कर्मी, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर (गार्ड), स्टेशन मास्टर, सुपरवाइजर, तकनीशियन, तकनीशियन सहायक, पॉइंट्समैन, मिनिस्ट्रियल स्टाफ और अन्य ग्रुप ‘सी’ स्टाफ को प्रदान किया जाएगा।

प्रेस विज्ञप्ति की मूल प्रति नीचे पढ़ें:

Cabinet approves Productivity Linked Bonus (PLB) for 78 days to Railway Employees

प्रविष्टि तिथि: 14 OCT 2026 4:03PM by PIB Delhi

The Union Cabinet chaired by the Prime Minister Shri Narendra Modi has approved payment of PLB of 78 days for Rs.2009.61 crore to 11,40,770 railway employees, in recognition of the excellent performance by the Railway staff.

Payment of PLB to eligible railway employees is made each year before the Durga Puja/Dusshera holidays. This year also, PLB amount equivalent to 78 days’ wages is being paid to about 11.40 lakh non-gazetted Railway employees. The payment of PLB acts as an incentive to motivate the railway employees for working towards improvement in the performance of the Railways.

The maximum amount payable per eligible railway employee is Rs.17,951/- for 78 days. The above amount will be paid to various categories of Railway staff like Track maintainers, Loco Pilots, Train Managers (Guards), Station Masters, Supervisors, Technicians, Technician Helpers, Pointsman, Ministerial staff and other Group ‘C’ staff.

The performance of Railways in the year 2025-26 was very good. Railways loaded a record cargo of 1670 Million Tonnes and carried nearly 7.41 Billion Passengers.

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने रेल कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के उत्पादकता-आधारित बोनस (पीएलबी) को मंजूरी दी

प्रविष्टि तिथि: 14 OCT 2026 4:03PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेल कर्मचारियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए 11,40,770 रेल कर्मचारियों को 78 दिनों के लिए 2009.61 करोड़ रुपये के पीएलबी के भुगतान को मंजूरी दे दी है।

पात्र रेल कर्मचारियों को पीएलबी का भुगतान प्रत्येक वर्ष दुर्गा पूजा/दशहरा की छुट्टियों से पहले किया जाता है। इस वर्ष भी, लगभग 11.40 लाख गैर-राजपत्रित रेल कर्मचारियों को 78 दिनों के वेतन के बराबर पीएलबी राशि का भुगतान किया जा रहा है। पीएलबी रेल कर्मचारियों को रेलवे के प्रदर्शन में सुधार के लिए प्रेरित करने वाले प्रोत्साहन के रूप में कार्य करता है।

पात्र रेल कर्मचारियों को अधिकतम 78 दिनों के लिए 17,951 रुपये का भुगतान किया जाएगा। यह राशि रेल कर्मचारियों की विभिन्न श्रेणियों जैसे ट्रैक मेंटेनेंस कर्मी, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर (गार्ड), स्टेशन मास्टर, सुपरवाइजर, तकनीशियन, तकनीशियन सहायक, पॉइंट्समैन, मिनिस्ट्रियल स्टाफ और अन्य ग्रुप ‘सी’ स्टाफ को दी जाएगी।

वर्ष 2025-26 में रेलवे का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा। रेलवे ने रिकॉर्ड 1670 मिलियन टन माल लादा और लगभग 7.41 बिलियन यात्रियों को परिवहन प्रदान किया।

productivity-linked-bonus-plb-2026-railway-employees

Click here to view/download PDF

Follow us on Telegram Channel, Twitter and Facebook for all the latest updates

COMMENTS