दिनांक 01.07.2026 से परिशोधित महंगाई राहत के भुगतान के संबंध में केंद्रीय विद्यालय संगठन (मु.) का दिनांक 09.11.2026 का आदेश

दिनांक 01.07.2026 से परिशोधित महंगाई राहत के भुगतान के संबंध में केंद्रीय विद्यालय संगठन (मु.) का दिनांक 09.11.2026 का आदेश

केंद्रीय विद्यालय संगठन (मु.)
KENDRIYA VIDYALAYA SANGATHAN (HQ)
18, संस्थागत क्षेत्र / 18, Institutional Area,
शहीद जीत सिंह मार्ग / Shaheed Jeet Singh Marg
नई दिल्ली-110016 / New Delhi-110016.
फोन नं. / Phone No.: 26561153, 26858570,
वेबसाइट / Website: www.kvsangathan.nic.in

फ.110230 (विविध) डीआर/2026/केविसं(मु०)/पें/8815

दिनांक: 09.11.2026

  1. प्रबंधक (संस्था), भारतीय स्टेट बैंक, मुख्य शाखा (चौथी मंज़िल) संसद मार्ग, नई दिल्ली।
  2. प्रबन्धक, इंडियन बैंक, सेंट्रल पेंशन प्रोसेसिंग सेंटर, T- नगर बिल्डिंग, द्वितीय तल, नं० 7 प्रकसम सलाई, T- नगर, चेन्नई-600017.

विषयः दिनांक 01.07.2026 से परिशोधित महंगाई राहत के भुगतान के संबंध में।

 महोदया, महोदय,

उपरोक्त विषय के संबंध में यह सूचित किया जाता है कि भारत सरकार के पेंशन और पेंशन भोगी कल्याण विभाग ने केंद्र सरकार के पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों को महंगाई राहत के लिए दरों के पुनर्निरीक्षण के संबंध में कार्यालय ज्ञाप संख्या F.42/02/2024-P&PW (D) दिनांक 04 नवम्बर 2026 द्वारा महंगाई राहत को दिनांक 01.07.2026 से 60% से बढ़ाकर 63% कर दिया गया है।

अतः आपसे अनुरोध है कि उपरोक्त कार्यालय ज्ञापन के अनुसार 01 जुलाई 2026 से सभी बकाया राशि के साथ पेंशन/पारिवारिक पेंशन जारी करें।

भवदीय,

(सत्य नारायण गुलिया)
संयुक्त आयुक्त (वित्त)

प्रतिलिपिः

  1. सहायक आयुक्त (आईटी सेल), केन्द्रीय विद्यालय संगठन (मुख्यालय) नई दिल्ली- यह पत्र केन्द्रीय विद्यालय संगठन की वैबसाइट में “घोषणा” के अंतर्गत अपलोड करने हेतु।
  2. सहायक आयुक्त (वित्त) बजट, केन्द्रीय विद्यालय संगठन (मुख्यालय) नई दिल्ली – सूचनार्थ।

संयुक्त आयुक्त (वित्त)

dearness-relief-revision-01-07-2026-kendriya-vidyalaya-sangathan

Click here to view/download PDF

Follow us on Telegram Channel, Twitter and Facebook for all the latest updates

COMMENTS