Disparity in Remuneration of Regular and Contractual Employees नियमित और संविदा कर्मचारियों के पारिश्रमिक में असमानता – Loksabha Q and A

Disparity in Remuneration of Regular and Contractual Employees नियमित और संविदा कर्मचारियों के पारिश्रमिक में असमानता – Loksabha Q and A

Disparity in Remuneration of Regular and Contractual Employees नियमित और संविदा कर्मचारियों के पारिश्रमिक में असमानता: Lok Sabha Unstarred Question No. 2603

GOVERNMENT OF INDIA
MINISTRY OF LABOUR AND EMPLOYMENT
LOK SABHA

UNSTARRED QUESTION NO. 2603
TO BE ANSWERED ON 09.03.2026

DISPARITY IN REMUNERATION OF REGULAR AND CONTRACTUAL EMPLOYEES

2603. SHRI RAJEEV RAI:

Will the Minister of LABOUR AND EMPLOYMENT be pleased to state:

(a) the manner of determining the salary and other allowances for regular employees, class and post-wise and the way to determine the pay and allowances for employees engaged on contract basis performing same work and duties;

(b) the details of the grade-wise number of regular employees and employees engaged on contract basis in each Nav Ratna Company; and

(c) the reasons for discrepancy in the pay and perks of regular employees and contractual employees?

ANSWER

MINISTER OF STATE FOR LABOUR AND EMPLOYMENT
(SUSHRI SHOBHA KARANDLAJE)

(a) to (c): The salaries and allowances of regular employees are determined through different mechanisms depending on the sector of employment.

For government employees, pay and allowances are fixed based on the recommendations of Pay Commissions. In Public Sector Enterprises, pay and allowances are determined through Pay Revision Committees. In the private sector, salaries are largely decided through employment contracts, subject to statutory provisions.

In so far as employees engaged on contract basis performing same work and duties as the regular employees are concerned, the Contract Labour (Regulation & Abolition) Central Rules, 1971 [Rule 25(2)(v)(a)], stipulates as under:

“In cases where the workmen employed by the contractor perform the same or similar kind of work as the workmen directly employed by the principal employer of the establishments, the wage rates, holidays, hours of work and other conditions of service of the workmen of the contractor shall be the same as applicable to the workmen directly employed by the principal employer of the establishment on the same or similar kind of work; Provided that in the case of any disagreement with regard to the type of work, the same shall be decided by the Deputy Chief Labour Commissioner (Central).”

The provisions of Contract Labour (Regulation & Abolition) Act, 1970 have now been subsumed under the Occupational Safety, Health and Working Conditions Code, 2020 (OSH&WC Code). Further, the rules under the Occupational Safety, Health and Working Conditions Code, 2020 have been pre-published.

Details of the number of regular employees and contractual/ casual employees of Navratna CPSEs as per Public Enterprise (PE) Survey 2024-25 is enclosed as Annexure.

Annexure

Number of Employees in Navratna CPSEs as per Public Enterprises Survey 2024-25 (as on 31.3.2025)

S. No.Cognate Group/ CPSENumber of Regular EmployeesNumber of Contractual/ casual WorkersGrand Total
(1)(2)(3)(2) + (3)
1ONGC Videsh Ltd20412331437
2National Aluminium Company Ltd4803614864
3NMDC Ltd5677531910996
4Rashtriya Ispat Nigam Ltd109431248723430
5National Fertilizers Ltd251135476058
6Rashtriya Chemical and Fertilizers Ltd262026075227
7NHPC Ltd4577164593
8NLC India Ltd97672043430201
9SJVN Ltd10701951265
10Central Warehousing Corporation184101841
11Container Corporation of India Ltd125601256
12Shipping Corporation of India Ltd44849497
13Engineers India Ltd263632639
14Ircon International Ltd8342421076
15NBCC (India Ltd)1164771241
16Rail Vikas Nigam Ltd333577910
17RITES Ltd17939212714
18Solar Energy Corporation of India Ltd154103257
19Indian Railway Catering and Tourism Corporation Ltd.133814012739
20Housing & Urban Development Corporation Ltd.61948667
21Indian Railway Finance Corporation Ltd.44448
22Indian Renewable Energy Devt. Agency Ltd.16671237
23Mahanagar Telephone Nigam Ltd.303153036
24Railtel Corporation India Ltd.56720732640
25Bharat Electronics Ltd.88441134220186
26Mazagon Dock Shipbuilders Ltd.2657929611953

भारत सरकार
श्रम और रोजगार मंत्रालय

लोकसभा

अतारांकित प्रश्न संख्या 2603 सोमवार, 09 मार्च, 2026 / 18 फाल्गुन, 1947 (शक)

नियमित और संविदा कर्मचारियों के पारिश्रमिक में असमानता

†2603. श्री राजीव रायः

क्या श्रम और रोजगार मंत्री यह बताने की कृपा करेंगे कि:

(क) नियमित कर्मचारियों के लिए वर्ग और पदवार वेतन और अन्य भत्तों के निर्धारण की पद्धति तथा समान कार्य और कर्तव्यों का पालन करने वाले संविदा कर्मचारियों के वेतन और भत्तों के निर्धारण की पद्धति क्या है;

(ख) प्रत्येक नव रत्न कंपनी में श्रेणीवार नियमित कर्मचारियों और संविदा कर्मचारियों की संख्या का ब्यौरा क्या है; और

(ग) नियमित कर्मचारियों और संविदा कर्मचारियों के वेतन और भत्तों में अंतर के कारण क्या हैं?

उत्तर

श्रम और रोजगार राज्य मंत्री (सुश्री शोभा कारान्दलाजे)

(क) से (ग): नियमित कर्मचारियों के वेतन और भत्ते रोजगार के क्षेत्र के आधार पर विभिन्न तंत्रों के माध्यम से निर्धारित किए जाते हैं। सरकारी कर्मचारियों के लिए, वेतन और भत्तों का निर्धारण वेतन आयोगों की सिफारिशों के आधार पर किया जाता है। सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों में, वेतन और भत्ते वेतन पुनरीक्षण समितियों के माध्यम से निर्धारित किए जाते हैं। निजी क्षेत्र में वेतन, वैधानिक प्रावधानों के अध्यधीन, मुख्य रूप से रोजगार अनुबंधों के माध्यम से तय किए जाते हैं।

जहाँ तक नियमित कर्मचारियों के समान कार्य और कर्तव्यों का पालन करने वाले अनुबंध के आधार पर नियोजित कर्मचारियों का संबंध है, ठेका श्रम (विनियमन और उत्सादन) केंद्रीय नियमावली, 1971 [नियम 25 (2) (v) (क)], निम्नानुसार निर्धारित करती है:

“जिन मामलों में ठेकेदार द्वारा नियोजित कर्मकार, प्रतिष्ठानों के प्रमुख नियोक्ता द्वारा सीधे नियोजित कर्मकारों के समान या समरूप कार्य करते हैं, वहां ठेकेदार के कर्मकारों की मजदूरी दरें, अवकाश, कार्य के घंटे और सेवा की अन्य शर्तें वही होंगी जो उसी या समरूप कार्य पर प्रतिष्ठान के प्रमुख नियोक्ता द्वारा सीधे नियोजित कर्मकारों पर लागू होती हैं; परंतु कार्य के प्रकार के संबंध में किसी भी असहमति के मामले में, इसका निर्णय उप मुख्य श्रम आयुक्त (केंद्रीय) द्वारा किया जाएगा।”

ठेका श्रम (विनियमन और उत्सादन) अधिनियम, 1970 के उपबंधों को अब व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्यदशाएं (ओ.एस.एच. एंड डब्ल्यू.सी.) संहिता, 2020 के अंतर्गत समाहित कर लिया गया है। इसके अतिरिक्त, व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्यदशाएं संहिता, 2020 के अंतर्गत नियमों को पूर्व-प्रकाशित कर दिया गया है।

सार्वजनिक उद्यम (पी.ई.) सर्वेक्षण वर्ष 2024-25 के अनुसार नवरत्न सी.पी.एस.ई. के नियमित कर्मचारियों और संविदात्मक / अनियत कर्मचारियों की संख्या का ब्यौरा अनुबंध में संलग्न है।

******

अनुबंध

सार्वजनिक उद्यम सर्वेक्षण वर्ष 2024-25 (दिनांक 31.3.2025 तक की स्थिति के अनुसार) के अनुसार नवरत्न सी.पी.एस.ई. में कर्मचारियों की संख्या।

क्र. सं.काग्नेट समूह/सी.पी.एस.ई.नियमित कर्मचारियों की संख्यासंविदात्मक/अनियत कामगारों की संख्याकुल योग
(1)(2)(3)(2) + (3)
1ओ.एन.जी.सी. विदेश लिमिटेड20412331437
2नेशनल एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड4803614864
3एन.एम.डी.सी. लिमिटेड5677531910996
4राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड109431248723430
5नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड251135476058
6राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड262026075227
7एन.एच.पी.सी. लिमिटेड4577164593
8एन.एल.सी. इंडिया लिमिटेड97672043430201
9एस.जे.वी.एन. लिमिटेड10701951265
10सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन184101841
11कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड125601256
12शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड44849497
13इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड263632639
14इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड8342421076
15एन.बी.सी.सी. (इंडिया) लिमिटेड1164771241
16रेल विकास निगम लिमिटेड333577910
17राइट्स लिमिटेड17939212714
18सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड154103257
19इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड133814012739
20हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड61948667
21इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड44448
22इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी लिमिटेड16671237
23महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड303153036
24रेलटेल कॉर्पोरशन इंडिया लिमिटेड56720732640
25भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड88441134220186
26मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड2657929611953

****

Click to view/download PDF

Follow us on Telegram ChannelTwitter and Facebook for all the latest updates

COMMENTS