8वें वेतन आयोग पर बड़ी खबर: आयोग ने शुरू की सुझाव मांगने की प्रक्रिया, 30 अप्रैल तक भेज सकेंगे अपनी राय
केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर आई है। 8वें केंद्रीय वेतन आयोग (8th Central Pay Commission – 8CPC) ने आधिकारिक रूप से सुझाव और ज्ञापन आमंत्रित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
आईए जानते हैं कौन दे सकता है सुझाव?
8वें केंद्रीय वेतन आयोग ने समाज के विभिन्न वर्गों से सुझाव मांगे हैं, जिनमें शामिल हैं: –
- केंद्र सरकार के कर्मचारी (औद्योगिक और गैर-औद्योगिक)
- अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारी – रक्षा बलों के कर्मचारी
- केंद्र शासित प्रदेशों के कर्मचारी
- न्यायपालिका से जुड़े अधिकारी
- पेंशनर और कर्मचारी संगठन
आयोग का यह प्रयास कर्मचारियों और पेंशनरों की वास्तविक समस्याओं और अपेक्षाओं को सीधे समझने के लिए है।
महत्वपूर्ण तिथियां
- शुरुआत: 5 मार्च 2026
- अंतिम तिथि: 30 अप्रैल 2026
जारी दिशानिर्देशों के अनुसार निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन माध्यम से सुझाव भेजे जा सकते हैं।
कैसे भेजें अपना ज्ञापन?
सभी सुझाव केवल ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। –
- MyGov प्लेटफॉर्म के जरिए फॉर्म भरना होगा
- व्यक्तिगत, संगठन या विभाग स्तर पर अलग-अलग श्रेणियां उपलब्ध हैं
- मंत्रालय/विभाग के लिए केवल gov.in या nic.in ईमेल अनिवार्य है
उल्लेखनीय है कि ईमेल, पीडीएफ, या ऑफलाइन माध्यम से भेजे गए सुझाव स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
किन-किन विषयों पर मांगे गए हैं सुझाव?
आयोग ने कर्मचारियों से विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर राय मांगी है, जैसे: –
- वेतन संरचना (Basic Pay, Minimum Pay, Increment)
- भत्ते (HRA, DA, Travel, Risk & Hardship)
- अग्रिम (Advances)
- सुविधाएं (Medical, LTC, Leave)
- परफॉर्मेंस इंसेंटिव और बोनस
- कैडर प्रबंधन और पदस्थापन
- करियर प्रगति (MACP आदि)
- सेवानिवृत्ति लाभ (Pension, Gratuity, Commutation)
हर विषय पर अधिकतम 10,000 अक्षरों में विस्तृत सुझाव देने की सुविधा दी गई है।
महत्वपूर्ण निर्देश
- कम से कम एक प्रश्न का उत्तर देना अनिवार्य है
- दस्तावेज केवल सपोर्टिंग सबूत के रूप में अपलोड किए जा सकते हैं
- आयोग प्राप्त सुझावों को संबंधित मंत्रालयों के साथ साझा कर सकता है
इस प्रक्रिया का महत्व?
8वां वेतन आयोग देश के लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों के वेतन, भत्तों और पेंशन संरचना में बदलाव तय करेगा। ऐसे में यह प्रक्रिया कर्मचारियों के लिए अपनी आवाज सीधे सरकार तक पहुंचाने का एक बड़ा अवसर है।
निष्कर्ष
अगर आप केंद्र सरकार के कर्मचारी या पेंशनर हैं, तो यह मौका आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। अपने अनुभव और समस्याओं को साझा करके आप आने वाले वेतन ढांचे को प्रभावित कर सकते हैं।



COMMENTS