Holidays to be observed in all the Offices in Andhra Pradesh Postal Circle during year 2027

Holidays to be observed in all the Offices in Andhra Pradesh Postal Circle during year 2027

कार्यालय मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, आंध्र प्रदेश परिमंडल द्वारा वर्ष 2027 के लिए केंद्रीय सरकारी कर्मचारी कल्याण समन्वय समिति (CGEWCC), विजयवाड़ा द्वारा निर्धारित 17 बंद (Closed) और ऐच्छिक (Restricted) अवकाशों की अंतिम सूची जारी की गई है। यह आदेश आंध्र प्रदेश परिमंडल के सभी प्रशासनिक और परिचालन (Operative) कार्यालयों में लागू होगा, जिसमें प्रत्येक कर्मचारी को निर्धारित सूची में से दो ऐच्छिक अवकाश लेने की अनुमति दी गई है।

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग और डाक निदेशालय के निर्देशों के अनुसार, मुख्य पोस्टमास्टर जनरल ने परिचालन कार्यालयों के लिए एक विशेष संशोधन किया है। इसके तहत, परिचालन कार्यालयों में 15.04.2027 (गुरुवार) को पड़ने वाली ‘राम नवमी’ के स्थान पर 04.09.2027 (शनिवार) को पड़ने वाली ‘गणेश चतुर्थी’ को बंद अवकाश घोषित किया गया है, जबकि राम नवमी को ऐच्छिक अवकाश माना जाएगा। हालांकि, प्रशासनिक कार्यालयों के अवकाशों में कोई बदलाव नहीं होगा।

holidays-2027-andhra-pradesh-postal-circle

भारतीय डाक विभाग
DEPARTMENT OF POSTS ::INDIA
मुख्य पोस्टमास्टरजनरल कार्यालय, आंध्रप्रदेश सर्किल ,विजयवाडा – 520 013.
O/o The Chief Postmaster General, AP Circle, Vijayawada — 520 013.

सेवा में /To

पोस्टमास्टर जनरल, विशाखापत्तनम क्षेत्र विशाखापत्तनम-५३००१७/
The Postmaster General, Visakhapatnam Region, Visakhapatnam-530017

पोस्टमास्टर जनरल, विजयवाड़ा क्षेत्र विजयवाड़ा-५२०००३/
The Postmaster General, Vijayawada Region, Vijayawada-520003

महाप्रबंधक (वित्त), डाक लेखा कार्यालय, विजयवाड़ा – 520013
The General Manager (Finance), Postal Accounts Office, Vijayawada-520013

डाक सेवाओं के निदेशक, कुरनूल क्षेत्र, कुरनूल – 518002
The Director of Postal Services, Kurnool Region, Kurnool-518002

डाक सेवाओं के निदेशक, गुंटूर-अमरावती क्षेत्र विजयवाड़ा -520003
The Director of Postal Services, Guntur-Amaravati Region, Vijayawada-520003

संख्‍या No. Tech/Holidays/2026 विजयवाड़ा १३-Dated at VJA-13 the 23.11.2026

विषय: वर्ष 2027 के लिए बंद एवं ऐच्छिक अवकाशों की सूची – संबंध में।
Sub: Holidays to be observed in all the Offices in the Circle during the year 2027 — Reg.

***   ***   ***

मुझे सक्षम प्राधिकारी के निर्देशानुसार, केंद्रीय सरकारी कर्मचारी कल्याण समन्वय समिति (CGEWCC), विजयवाड़ा द्वारा निर्धारित वर्ष 2027 के लिए बंद एवं ऐच्छिक अवकाशों की अंतिम सूचियॉं आंध्र प्रदेश डाक परिमंडल के सभी प्रशासनिक एवं परिचालन कार्यालयों में पालन हेतु अग्रेषित करने का निर्देश हुआ है।

I am directed by the Competent Authority to forward herewith the finalized lists of Closed and Restricted Holidays for the calendar year 2027, as decided by the Central Government – Employees Welfare Coordination Committee (CGEWCC), Vijayawada, for observance in all Administrative and Operative Offices of Andhra Pradesh Postal Circle.

2. 17 बंद अवकाशों की सूची अनुलग्‍नक-I तथा ऐच्छिक अवकाशों की सूची अनुलग्‍नक-II में संलग्न है। आंध्र प्रदेश डाक परिमंडल के सभी प्रशासनिक एवं परिचालन कार्यालय वर्ष 2027 के दौरान 17 बंद अवकाशों का पालन करेंगे। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक कर्मचारी को अनुलग्नक-I में उल्लिखित अवकाशों में से दो ऐच्छिक अवकाश लेने की अनुमति होगी। केवल परिचालन कार्यालयों पर लागू संशोधन का विवरण आगामी पैराग्राफों में दिया गया है।

The list of 17 Closed Holidays is enclosed as Annexure-I and the list of Restricted Holidays as Annexure-II. All Administrative and Operative Offices shall observe 17 Closed Holidays during the year 2027. In addition, edch employee shall be permitted to avail two Restricted Holidays from among the holidays listed in Annexure-II. The modification applicable exclusively to Operative Offices is detailed in the succeeding paragraphs.

3. CGEWCC, विजयवाड़ा द्वारा प्रेषित अंतिम सूची में दिनांक 04.09.2027 (शनिवार) को गणेश चविथि को बंद अवकाश के रूप में शामिल नहीं किया गया है, जबकि दिनांक 15.04.2027 को पड़ने वाली राम नवमी को बंद अवकाश के रूप में शामिल किया गया है।

In the finalized list communicated by CGEWCC, Vijayawada, Ganesh Chavithi falling on 04.09.2027 (Saturday) has not been included as a Closed Holiday, whereas Ram Navami falling on 15.04.2027 (Thursday) has been included as a Closed Holiday.

4. इस संबंध में, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के कार्यालय ज्ञापन संख्या 12/4/2002-JCA दिनाँक 06.08.2002 तथा डाक निदेशालय के पत्र संख्या 21-1/2006-PE-II दिनांक 06.01.2006 में निहित निर्देशों के अनुसार, मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, आंध्र प्रदेश सर्किल द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि दिनांक 04.09.2027 (शनिवार) को पड़ने वाले गणेश चतुर्थी (विनायक चतुर्थी) के अवसर पर आंध्र प्रदेश डाक सर्किल के सभी परिचालन कार्यालयों में, दिनांक 15.04.2027 (गुरुवार) को पड़ने वाले राम नवमी के स्थान पर बंद अवकाश (Closed Holiday) घोषित किया जाए। तदनुसार, दिनांक 15.04.2027 (गुरुवार) को पड़ने वाला राम नवमी का पर्व आंध्र प्रदेश डाक सर्किल के सभी परिचालन कार्यालयों के लिए प्रतिबंधित अवकाश (Restricted Holiday) माना जाएगा। प्रशासनिक कार्यालयों के लिए लागू बंद एवं प्रतिबंधित अवकाशों की सूचियों में कोई परिवर्तन नहीं होगा।

In this connection, as per the instructions contained in the Department of Personnel and Training O.M. No. 12/4/2002-JCA dated 06.08.2002 and Directorate letter No. 21-1/2006-PE-II dated 06.01.2006, the Chief Postmaster General, Andhra Pradesh Circle, is pleased to decide that Ganesh Chavithi (Vinayaka Chavithi)” falling on 04.09.2027 (Saturday) shall be declared as a Closed Holiday in place of Ram Navami falling on 15.04.2027 (Thursday), for all Operative Offices repeat for all Operative Office only in Andhra Pradesh Postal Circle. Consequently, Ram Navami falling on 15.04.2027 (Thursday) shall be treated as a Restricted Holiday for all Operative Offices in Andhra Pradesh Postal Circle. There shall be no change in the lists of Closed and Restricted Holidays applicable to Administrative Offices.

5. अतः अनुरोध है कि बंद एवं ऐच्छिक अवकाशों की संलग्न सूचियों को, परिचालन कार्यालयों पर लागू उपर्युक्त संशोधन सहित, अपने-अपने अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वालें सभी कार्यालयों एवं इकाइयों में सूचना, आवश्यक कार्रवाई एवं अनुपालन हेतु परिचालित किया जाए।

It is, therefore, requested to circulate the enclosed lists of Closed and Restricted Holidays, along with the abové modification applicable to Operative Offices, to all offices and units under respective jurisdiction for information, necessary action and observance.

संलग्न दस्तावेज़.जैसाऊपर
DA: As Above

सहायक पोस्टमॉस्टर जनरल
Assistant Postmaster General
तकनीकी अनुभाग / Technical
मु.पों.मा.ज.कार्यालय ,आँ.प्र.सर्किल,विजयवाडा
O/o CPMG, A.P. Circle, Vijayawada-13.

Click here to view/download PDF

Follow us on Telegram Channel, Twitter and Facebook for all the latest updates

COMMENTS