Approval for Constitution of the Eighth Central Pay Commission – time-frame, terms of reference, pay revision, dearness allowance / आठवें केंद्रीय वेतन आयोग के गठन हेतु स्वीकृति – समय-सीमा, टर्म्स ऑफ रेफरेन्स, वेतन संशोधन, महंगाई भत्ता (डीए)
GOVERNMENT OF INDIA
MINISTRY OF FINANCE
DEPARTMENT OF EXPENDITURE
LOK SABHA
UNSTARRED QUESTION No. 3571
TO BE ANSWERED ON MONDAY, AUGUST 10, 2026
SHRAVANA 19, 1948 (SAKA)
“APPROVAL FOR CONSTITUTION OF THE EIGHTH CENTRAL PAY COMMISSION”
3571: DR. MANNA LAL RAWAT
Will the Minister of Finance be pleased to state:
(a) whether the Government has accorded approval for constitution of the Eighth Central Pay Commission;
(b) if so, the date of constitution of the Commission and the details of the Chairperson and Members thereof;
(c) the time-frame prescribed for submission of the report by the Commission;
(d) the date from which the recommendations of the Commission are proposed to be made effective;
(e) the estimated number of Central Government employees and pensioners likely to be benefited therefrom, State-wise;
(f) the details of the subjects included in the Terms of Reference of the Commission relating to pay revision, dearness allowance, other allowances, pension, family pension and service conditions;
(g) whether the Government is also considering additional welfare provisions in the interest of employees and pensioners, if so, the details thereof; and
(h) whether the Government proposes to issue any advisory/guidelines to the States for adopting a similar arrangement after implementation of the recommendations of the Commission, if so, the details thereof??
ANSWER
MINISTER OF STATE IN THE MINISTRY OF FINANCE
SHRI PANKAJ CHAUDHARY
(a) & (b): The 8th Central Pay Commission has been constituted by the Government vide Resolution dated 03.11.2025 with the following composition:
1. Chairperson smt. Justice Ranjana Prakash Desai
2. Member (Part-Time) : Prof. Pulak Ghosh
3. Member-Secretary — : Shri Pankaj Jain
(c): The Commission will make its recommendations within 18 months of the date of its constitution.
(d), (g) & (h): The 8th Central Pay Commission has not submitted its recommendations to the Government yet.
(e): The estimated number of Central Government civilian employees is 35.77 lakh approximately (as on 01.03.2026) and the number of pensioners/family pensioners is 33.76 lakh approximately (as on 31.12.2025) excluding Defence pensioners.
(f): The Terms of Reference of 8th Central Pay Commission as notified vide Resolution, dated 03.11.2025, is enclosed in Annexure-I.
****
भारत सरकार
वित्त मंत्रालय
व्यय विभाग
लोक सभा
लिखित प्रश्न संख्या – 3571
सोमवार, 10 अगस्त, 2026/19 श्रावण, 1948 (शक)
आठवें केंद्रीय वेतन आयोग के गठन हेतु स्वीकृति
3571. डॉ. मन्ना लाल रावतः
क्या वित्त मंत्री यह बताने की कृपा करेंगे किः
(क) क्या सरकार ने आठवें केंद्रीय वेतन आयोग के गठन के लिए स्वीकृति प्रदान की है;
(ख) यदि हां, तो आयोग के गठन की तिथि तथा इसके अध्यक्ष एवं सदस्यों का ब्यौरा क्या है;
(ग) आयोग द्वारा अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के लिए निधौरित समय-सीमा क्या है;
(घ) आयोग की सिफारिशों को किस तिथि से लागू किए जाने का प्रस्ताव है;
(ड.) इससे लाभान्वित होने वाले केंद्रीय सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की राज्य-वार अनुमानित संख्या कितनी है;
(च) वेतन संशोधन, महंगाई भत्ते, अन्य भत्तों, पेंशन, परिवार पेंशन और सेवा शर्तों से संबंधित आयोग के विचाराथ विषयों में शामिल्र विषयों का ब्यौरा क्या है;
(छ) कया सरकार कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के हित में अतिरिक्त कल्याणकारी प्रावधानों पर भी विचार कर रही है और यदि हां, तो तत्संबंधी ब्यौरा क्या है; और
(ज) क्या सरकार का आयोग की सिफारिशों के कार्यान्वयन के बाद इसी प्रकार की व्यवस्था अपनाने के लिए राज्यों को कोई परामर्श/दिशानिर्देश जारी करने का विचार है और यदि हां, तो तत्संबंधी व्यौरा क्या है?
उत्तर
वित्त राज्य मंत्री
(श्री पंकज चाँधरी)
(क) और (ख) : सरकार दवारा दिनांक 03.11.2025 के संकल्प के माध्यम से 8वें केंद्रीय वेतन आयोग का गठन कर दिया गया है, जिसमें निम्नलिखित शामित् हैं :
1. अध्यक्ष : श्रीमती न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई
2. सदस्य(अंश-कालिक) : प्रो. पुलक घोष
3. सदस्य-सचिव : श्री पंकज जैन
(ग) : आयोग अपने गठन की तिथि से 18 माह के भीतर अपनी सिफारिश प्रस्तुत करेगा।
(घ), (छ) और (ज): 8वें केंद्रीय वेतन आयोग ने अभी तक सरकार को अपनी सिफारिश प्रस्तुत नहीं की हैं।
(ड) : केंद्रीय सरकार के सिवित्र कर्मचारियों की अनुमानित संख्या लगभग 35.77 लाख (01.03.2026 तक) है तथा रक्षा पेंशनभोगियों को छोड़कर पेंशनभोगियों/परिवार पेंशनभोगियों की संख्या लगभग 33.76 लाख (31.12.2025 तक) है।
(च): दिनांक 03.11.2025 के संकल्प के माध्यम से अधिसूचित ४8वें केंद्रीय वेतन आयोग के विचारार्थ विषय अनुबंध-I में संलग्न हैं।
*****
Click here to view/download PDF


COMMENTS