Government clarification on Implementation of 3rd Pay Revision of BSNL Employees/ Pensioners – बीएसएनएल कर्मचारियों/पेंशनभोगियों के लिए तीसरे वेतन संशोधन का कार्यान्वयन के संबंध में सरकार का स्पष्टीकरण : Loksabha Unstarred Question No. 4005
GOVERNMENT OF INDIA
MINISTRY OF COMMUNICATIONS
DEPARTMENT OF TELECOMMUNICATIONS
LOK SABHA
UNSTARRED QUESTION NO. 4005
ANSWERED ON 12th AUGUST, 2026
IMPLEMENTATION OF 3RD PAY REVISION OF BSNL EMPLOYEES/PENSIONERS
+4005. SHRI KULDEEP INDORA:
WILL the Minister of COMMUNICATIONS be pleased to state:
(a) whether the 3rd Pay Revision for BSNL employees and pensioners has been pending since 01.01.2017, affecting lakhs of employees and pensioners and if so, the details thereof;
(b) the key recommendations of the report submitted on 08.10.2025 by the Pay Revision Committee constituted in March 2025 and the action taken thereon so far;
(c) whether the Government has assessed the impact of the non-implementation of the 3rd Pay Revision on employee morale, BSNL’s operational efficiency and service quality and if so, the details thereof; and
(d) the action plan and timeline of the Government for implementing the 3rd Pay Revision with effect from 01.01.2017 and for the payment of outstanding dues to employees and pensioners?
ANSWER
MINISTER OF STATE FOR COMMUNICATIONS AND RURAL DEVELOPMENT
(DR. PEMMASANI CHANDRA SEKHAR)
(a) to (d) As per extant guidelines of Department of Public Enterprises (DPE) vide Office Memorandum dated 03.08.2017, the revision of pay scales is subject to the condition that the additional financial impact in the year of implementing the revised pay-package for the Board level executive, below Board level executive and Non-Unionized Supervisors should not be more than 20% of the average Profit-Before Tax (PBT) of the last three financial years preceding the year of implementation. The 3 pay revision has not been implemented in BSNL as it does not meet the criteria under affordability clauses of DPE guidelines.
The recommendations contained in the Wage Revision Committee report are dealt with in accordance with the extant policy framework, the applicable guidelines issued by the DPE and additional financial implications.
*****

भारत सरकार
संचार मंत्रालय
दूरसंचार विभाग
लोक सभा
अतारांकित प्रश्न संखया 4005
उत्तर देने की तारीख 12 अगस्त, 2026
बीएसएनएल कर्मचारियों/पेंशनभोगियों के लिए तीसरे वेतन संशोधन का कार्यान्वयन
4005. श्री कुलदीप इंदौरा:
क्या संचार मंत्री यह बताने की कृपा करेंगे कि:
(क) कया बीएसएनएल कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए तीसरा वेतन संशोधन 01.01.2017 से लंबित है, जिससे लाखों कर्मचारी और पेंशनभोगी प्रभावित हो रहे हैं और यदि हाँ, तो तत्संबंधी ब्यौरा क्या है;
(ख) मार्च 2025 में गठित वेतन संशोधन समिति द्वारा 08.10.2025 को सौंपी गई रिपोर्ट की मुख्य सिफारिशें क्या हैं और उस पर अब तक क्या कार्रवाई की गई है;
(ग) क्या सरकार ने तीसरे वेतन संशोधन को लागू न करने से कर्मचारियों के मनोबल, बीएसएनएल की परिचालन दक्षता और सेवा की गुणवत्ता पर पड़ने वाले प्रभाव का आकलन किया है और यदि हाँ, तो तत्संबंधी ब्योरा क्या है; और
(घ) सरकार की 01.01.2017 से तीसरा वेतन संशोधन लागू करने और कर्मचारियों तथा पेंशनभोगियों के बकाया भुगतान के लिए क्या कार्य-योजना है और इसकी समय-सीमा क्या है?
उत्तर
संचार एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री
(डॉ. पेम्मासानी चंद्र शेखर)
(क) से (घ) दिनांक 03.08.2017 के कार्यालय ज्ञापन के माध्यम से सार्वजनिक उद्यम विभाग (डीपीई) के मौजूदा दिशानिर्देशों के अनुसार, संशोधित पे-स्केल इस शर्त के अधीन लागू किए जाएंगे कि बोर्ड स्तर के कार्यकारी, बोर्ड स्तर से नीचे के कार्यकारी और गैर-संघीकृत पर्यवेक्षकों के लिए जिस वर्ष में संशोधित पे-पैकेज को लागू किया जाएगा, उसमें अतिरिक्त वित्तीय प्रभाव कार्यान्वयन के पिछले तीन वित्तीय वर्षों के औसत कर पूर्व लाभ (पीबीटी) के 20% से अधिक नहीं होना चाहिए। बीएसएनएल में तीसरा वेतन संशोधन लागू नहीं किया गया है, क्योंकि यह डीपीई दिशानिर्देशों के वहनीयता खंडों के तहत मानवदंडों को पूरा नहीं करता है।
वेतन संशोधन समिति की रिपोर्ट में निहित सिफारिशों पर मौजूदा नीतिगत फ्रेमवर्क, लोक उद्यम विभाग द्वारा जारी, लागू दिशा-निर्देशों और अतिरिक्त वित्तीय निहितार्थों के अनुसार कार्रवाई की जाती है।
*****


Click here to view/download PDF


COMMENTS